श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Asia Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, जीत से किया आगाज

Women's Asia Cup 2024

Women’s Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Women’s Asia Cup 2024 में विजयी शुरूआत की है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दांबुला में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी महिला टीम 19.2 ओवरों में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 14.1 ओवरों में यह लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। महिला एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की ओवरऑल 12वीं जीत है।

108 रनों पर सिमटी पाकिस्तान

श्रीलंका में खेले जा रहे महिला एशिया कप में पाकिस्तानी कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित नहीं हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 108 रनों पर रोक दिया। पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। तूबा हसन व फातिमा हसन ने 22-22 रनों की पारियां खेलीं। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। भारत के लिए सबसे अधिक 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने झटके। रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयांका पाटिल को 2-2 विकेट मिले।

35 गेंद बाकी रहते भारत ने जीता मैच

109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इन दोनों खिलाड़ियों ने 9.3 ओवर में ही 85 रन बना दिए। स्मृति मंधाना 31 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, शेफाली वर्मा ने 29 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली। भारत ने 14.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए