श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यमुनोत्री धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही गहराया पेयजल संकट

Water crisis in Uttarakhand | Chardham Yatra | Yamunotri Yatra |

Yamunotri Dham : यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले ही पेयजल संकट गहरा गया है। यमुना नदी से कुछ दूर नगर पालिका बड़कोट के हजारों नगरवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। नगरवासियों ने यमुना नदी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग की है। वहीं, अब यात्रा मद से जिला पंचायत ने जल संस्थान को 20 लाख रुपये देते हुए बोरिंग के माध्यम से नगरवासियों की प्यास बुझाने की पहल की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट में पेयजल संकट गहराने की सूचना मिलते ही यात्रा मद से 20 लाख की धनराशि देकर बोरिंग के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। जल संस्थान को यह धनराशि दे दी गई है। उम्मीद है कि इससे कुछ हद तक जल संकट को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पेयजल आपूर्ति के लिए चिन्यालीसौड़ की भांति बड़कोट को पेयजल संकट से निजात दिलाई जाएगी। दीपक बिजल्वाण ने जल संस्थान को जल्द बोरिंग कर पीने का पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा