श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यमुनोत्री धाम में खुद एसपी ने संभाला मोर्चा, लग रहीं वाहनों की लंबी कतारें

Yamunotri Dham 2024 | Uttarakhand Government | CM Dhami |Kedarnath Dham |

Yamunotri Dham 2024 : यमुनोत्री धाम में यातायात और पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी खुद रविवार देर रात यमुनोत्री धाम पहुंचीं। उन्होंने खुद ही यातायात और सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया। ट्रैफिक के व्यवस्थित संचालन और जाम से निपटने के लिए एसपी स्वयं रोड पर उतरी। उन्होंने यातायात और पुलिस व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों और पुलिस जवानों को तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के पास जाम को क्लियर करवाकर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कवायद में लगी रहीं। उन्होंने तीर्थयात्रियों से वार्ता कर धैर्य बनाए रखने को कहा।  उन्होंने बताया कि संकरे व संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस गेट व वन वे सिस्टम से यातायात को नियंत्रित किया।

दरअसल, यमुनोत्री धाम की यात्रा का आज तीसरा दिन है और पहले व दूसरे दिन यात्रा की जो तस्वीरें सामने आईं वो चिंताजनक थीं। यमुनोत्री पैदल मार्ग से लेकर मुख्य हाईवे तक केवल जाम की ही स्थिति रही। यात्रियों को करीब चार-चार घंटे तक एक ही स्थान पर इंतजार करना पड़ रहा था। हालांकि, आज पुलिस की तरफ से यात्रियों को ज्यादा ट्रैफिक के चलते यमुनोत्री यात्रा को स्थगित करने की भी अपील की गई।

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा का आज चौथा दिन है, लेकिन श्रद्धालुओं को सुविधा देने में जिला प्रशासन सफल नहीं हो पा रहा है। पाली गाड़ से कुथनोर तक करीब 5 किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित मंदिर परिसर को खाली बताकर सरकार से अपनी व्यवस्था वापस और यमुनोत्री मंदिर समिति को खुद यात्रा व्यवस्था सौंप देने की बात कह रहा है। वहीं, श्रद्धालु यात्रा व्यवस्था को लेकर बहुत नाराज हैं।

तीर्थ पुरोहित तो सरकार और प्रशासन द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा को रोके जाने का आरोप भी लगा रहे हैं। यमुनोत्री धाम यात्रा में हालात इस तरह के हो गए हैं कि पुलिस द्वारा गेट सिस्टम लागू करते ही यात्रियों के वाहनों को पाली गाड़, खरादी और बडकोट में रोका जा रहा है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यात्री कई घंटे वाहन में ही बैठकर यमुनोत्री धाम पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें, चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री धाम में पहली बार ऐसी स्थिति पैदा हो रही है, जब कपाट खुलने के चार दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। कुछ यात्रियों को बिना मां यमुना के दर्शन किए लौटना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का दावा कर अपनी पीठ-थपथपा रहा है। यात्रा व्यवस्था ठीक न होने से जहां यात्रियों को परेशानी हो रही है तो वहीं, यात्रा से जुड़े लोगों को भी काफी नुकसान हो रहा है।

राज्य के तीन आईएएस अधिकारी चारधाम यात्रा को करेंगे सुचारु

यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार ने तीन सचिव स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को रुद्रप्रयाग, एसएन पांडेय को चमोली और डॉ. रंजीत कुमार सिंह को उत्तरकाशी जिले में यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

police
मसूरी में अतिक्रमण और प्लास्टिक बैग को लेकर कार्रवाई, व्यापारियों ने किया विरोध
Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन