श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रानाचट्टी में अंग्रेजी शराब के ठेके का महिलाओं ने किया विरोध

Protest Against English Liquor Shop

Protest Against English Liquor Shop: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम से महज 17 किलोमीटर पहले रानाचट्टी में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने पर स्थानीय महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया तथा उसे तत्काल बंद करने की मांग की। पिछले माह बड़कोट तहसील के तहत रानाचट्टी में अंग्रेजी शराब का ठेका खोला गया था और स्थानीय लोगों द्वारा उस दौरान उसका विरोध भी किया गया था, लेकिन अब महिलाएं भी शराब के ठेके के विरोध में उतर आई हैं।

शराब का ठेका खुलना दुर्भाग्यपूर्ण (Protest Against English Liquor Shop)

रानाचट्टी गांव की मातृशक्तियों ने रानाचट्टी में शराब का ठेका खोलने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सभी ने एकजुट होकर सरकार और प्रशासन से शराब का ठेका बन्द करने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यमुनोत्री धाम क्षेत्र में शराब का ठेका खुलना दुर्भाग्यपूर्ण है और धामी सरकार से यमुनोत्री धाम की निर्मलता, पावनता और पवित्रता को बचाने और नशे से मुक्त करने के लिए अपील की है। महिलाओं ने कहा कि यमुनोत्री धाम के निकट मात्र 17 किलोमीटर की दूरी पर रानाचट्टी में ठेका खुला है, वह तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

महिला प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रानाचट्टी में शराब का ठेका खुलना क्षेत्र के युवाओं और आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करेगा, जिसका वह खुलकर विरोध कर रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा