श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

खेत में मिला महिला का लहूलुहान शव, जंगली जानवर के हमले की आशंका

woman murder in uttarakhand | uttarakhand police | roorkee |

Woman Murder in Uttarakhand : रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान की पत्नी का शव लहूलुहान हालत में मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के सम्बन्ध में छानबीन की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान देखे गए हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

बता दें, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुरड़ी गांव निवासी मांगेराम वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। सोमवार शाम गांव के बाहर एक खेत में ग्राम प्रधान की पत्नी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। वहीं, खेत में ग्राम प्रधान की पत्नी का शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। वहीं, बताया गया है कि शव के पास किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान मौजूद हैं।

प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को पास ही जंगल से किसी जानवर के पैरों के निशान भी मिले, जिसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा कि यह चिह्न गुलदार के भी हो सकते हैं। वन विभाग की टीम ने जंगल में कॉम्बिंग की। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा