श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तरकाशी में सेलकू मेले की धूम, हिमालय के राजा भगवान सोमेश्वर देते हैं आशीर्वाद  

uttarkashi selku mela 2024 | someshwar devta worship |

Uttarkashi Selku Mela 2024: सितंबर के जाते ही जब ठंड दस्तक देना शुरू करती है, तब उत्तरकाशी जनपद के सीमांत गांव मुखवा हर्शिल रैथल बारसू सुक्की में सेलकू मेला लगता है। मेला दो दिन लगता है। मेले में हिमालय के राजा सोमेश्वर देवता की पूजा की जाती है। गांव के लोग ऊंचे हिमालय क्षेत्र में जाकर बुग्यालों से वृहम कमल जयाण केदार पाती सहित कई प्रकार के फूल देवता को चढ़ाने के लिए लाते हैं।

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि इन फूलों से देवता का स्थान सजाया जाता है। रात को गांव के सभी ग्रामीण मशाल लेकर दीपावली मनाते हैं। हर घर में मेहमानों के लिए विशेष पकवान बनाए जाते हैं। इसमें देवडा जिसे घी के साथ मेहमानों को खिलाया जाता है, अगले दिन देवता की पूजा होती है। रासो तांन्दी लगाई जाती है। गांव की विवाहित बेटियां इस दिन अपने मायके आकर भगवान सोमेश्वर को भेंट चढ़ाती हैं। ग्रामीण अपनी नई फसल देवता को भेंट करते हैं। आखिर में देवता कुल्हाड़ी पर चलकर आशीर्वाद देते हैं ओर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करते हैं।

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कहा कि तिब्बत व्यापार से भी इस मेले का इतिहास जुड़ा हुआ है, क्योंकि काफी सालों पहले यहां से तिब्बत के साथ व्यापार होता था, लेकिन भारत-चीन युद्ध के बाद इसे बंद कर दिया गया था। कहा जाता है कि जब यहां के लोग तिब्बत व्यापार करने जाते थे तो वह दीपावली के काफी समय बाद लोटते थे ओर उन्हीं के स्वागत में इसे दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, 4855 पदों पर होने जा रही भर्ती

सोमेश्वर देवता पर यहां के लोगों की बड़ी आस्था है। यहां के अधिकतर लोगों का पहले मुख्य व्यवसाय भेड़ पालन हुआ करता था। अधिकतर लोग भेड़ों के साथ जंगलों में रहते थे। वहां उनकी ओर उनकी भेड़ों की रक्षा सोमेश्वर देवता करते हैं ओर उसी का धन्यवाद करने के लिए ग्रामीण गांव लौटने पर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। सेलकु मेले में भगवान सोमेश्वर डांगरी पर चलकर लोगों की परेशानियों का निवारण करते हैं ओर आशीर्वाद देते हैं। मेला 16 और 17 सितंबर को भाद्र पद की आखिरी रात को लगता है।  

यह भी पढ़ें : Haldwani: ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 12 बाइक के साथ 6 सदस्य गिरफ्तार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा