श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महिला अपराधों को लेकर सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक, कठोर कानून बनाने की मांग

uttarakhand woman crime | ex servicemen organization protest |

Uttarakhand Woman Crime: उत्तराखंड सहित पूरे देश में महिला अपराधों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बढ़ती महिला अपराध की घटनाएं सरकार के लिए भी एक चुनौती बनती जा रही है। महिला अपराध रोकने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन और छा प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं। उसके बावजूद भी महिला अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। महिला अपराध के खिलाफ अब भूतपूर्व सैनिक संगठन भी सामने आया है।

हल्द्वानी में सोमवार को भूतपूर्व सैनिक संगठन ने महिला अपराध के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। पूर्व गौरव सैनिक कल्याण समिति के तहत भारी संख्या में पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े लोग पहुंचे। साथ ही एसडीएम कोर्ट में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिकों के परिवारजनों ने कहा कि रोजाना महिलाओं से संबंधित अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मंगलौर में भाई ने बहन की गला रेतकर की हत्या, प्रेम-प्रसंग से था नाराज

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ लगातार छेड़खानी और दुराचार की घटनाएं आम हो गई हैं। ऐसे में लोगों में भय का माहौल है। स्थिति यह हो गई कि आज के समय महिलाओं को घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके चलते महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उप जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की।

यह भी पढ़ें : पंतनगर में छात्रा के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा युवक, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा