श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में तीन दिन यलो अलर्ट, गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाए

heat wave in uttarakhand | heat wave | uttarakhand yellow alert | weather report |

Heat Wave in Uttarakhand : उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले 3 दिन हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि 20 मई तक प्रदेश के मैदानी जिलों में तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मैदानी जिलों में तापमान 41 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है। गर्मी बढ़ने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके लिए मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। राज्य के जाने माने फिजिशियन डॉक्टर एसडी जोशी ने कहा कि गर्मी जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। गर्मी लगने से व्यक्ति में अत्यधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, जी मिचलाना, शरीर में ऐंठन, तेज धड़कन, भ्रम की स्थिति आदि लक्षण दिखने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि खूब पानी पीएं, प्यास न लगी हो तब भी पानी पीते रहें।

डॉक्टर एसडी जोशी ने कहा कि अपने साथ पीने का पानी लेकर चले एवं यात्रा के दौरान पानी पीते रहें। इसके अलावा ओआरएस एवं घर पर बने पेय पदार्थ जैसे शिकंजी, नारियल पानी, छांछ का उपयोग करने की सलाह दी है। मादक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के साथ-साथ शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें। बच्चों, बुजुर्ग व्यक्तियों, बाहरी कर्मचारियों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों पर नजर रखें। अत्यधिक गर्मी के दौरान सख्त शारीरिक गतिविधि से बचें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा