श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में पानी के लिए हाहाकार, कई वॉशिंग सेंटरों पर लगी रोक

Uttarakhand Water Crisis | Uttarakhand Government |

Uttarakhand Water Crisis : उत्तराखंड में भीषण गर्मी के चलते पीनी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसको लेकर धामी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। साथ ही पानी की किल्लत को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। पेयजल किल्लत को देखते हुए डीएम वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर के वॉशिंग सेंटरों पर रोक लगा दी है। रोक लगने के बाद अब वॉशिंग सेंटर वाले कुछ समय तक कार एवं बाइक की वॉशिंग नहीं कर पाएंगे। लेकिन, इसके बावजूद भी वाहन की धुलाई में पानी के दुरुपयोग की शिकायत मिल रही है।

डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में जल संस्थान की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। हल्द्वानी की नैनीताल रोड, रामपुर रोड, ऊंचा पुल क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में कुल मिलाकर 42 सर्विस सेंटरों में पेयजल का वाहनों की धुलाई में प्रयोग किया जाना पाया गया इस पर सभी 42 सर्विस सेंटरों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा कैनाल रोड पर दो का कनेक्शन भी काट दिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पेयजल की किल्लत को देखते हुए उसका दुरुपयोग न करने की लोगों से अपील भी की गई है। वहीं, ट्यूबवेलों से भी अन्य कार्यों के लिए पेयजल आपूर्ति नहीं की जाने के आदेश दिए गए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा