श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में मतदाता सूची का मामला गरमाया, पालिका परिसर में हंगामा

Uttarakhand Voter List | Uttarakhand voter list issue | Uttarakhand Government | CM Dhami |

Uttarakhand Voter List : मसूरी में नगर पालिका में 1856 मतदाताओं को शिकायतकर्ता यश गुप्ता द्वारा चुनौती दी गई है। इस पर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एसडीएम मसूरी द्वारा 1856 मतदाताओं को लेकर सुनवाई की जा रही है, जो 20 मई तक चलेगी। मसूरी में एसडीएम द्वारा मतदाताओं को लेकर सुनवाई से पहले मसूरी और आस-पास के क्षेत्र के काफी लोग नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए और मतदाता सूची से उनके नाम को हटाए जाने को लेकर की जा रही कार्यवाही का विरोध किया। इस मौके पर उन्होंने शिकायतकर्ता यश गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि यश गुप्ता राजनीतिक से प्रेरित होकर उनके नाम को नगर पालिका मतदाता सूची में चुनौती दे रहा है, जो दुभाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति 1856 नाम को कैसे चुनौती दे सकता है। यह अपने आप में बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। इस मौके पर लोगों ने नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। इस पर पुलिस बल के माध्यम से हंगामा कर रहे लोगों को नगर पालिका के बोर्ड रूम से बाहर किया गया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह माल, कांग्रेस के नेता मेघ सिंह कंडारी और सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद नौटियाल ने कहा कि आज मसूरी में अराजकता का माहौल व्याप्त हो रहा है। कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए एक समुदाय को निशाना बनाकर उनके नाम नगर पालिका की मतदाता सूची से हटाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर उनके नाम मसूरी नगर पालिका के मतदाता सूची से हटाए जाते हैं तो वह इसका पुरजोर तरीके से विरोध कर आंदोलन करेंगे और मसूरी में यमुना, अगलांड और कोल्टी के पेयजल पंप को बंद करेंगे। कहा कि वह कैम्पटी फॉल और धनोल्टी पर्यटन स्थल को भी विरोध स्वरूप बंद करेंगे। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची से इन मतदाताओं को वंचित किया जाएगा तो वह उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे।

एसडीएम मसूरी डॉ. दीपक सैनी ने बताया कि मसूरी नगर पालिका की दिसंबर में मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। इस पर शिकायतकर्ता यश गुप्ता द्वारा 1856 मतदाताओं को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इसकी सुनवाई करते हुए सभी मतदाताओं को न्यायालय में मौजूद होकर अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर दिए जाएंगे, उनके नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाएंगे। वहीं, जिन लोगों के नाम अन्य निकाय या पंचायत क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हैं तो वह 10 दिन के भीतर उस मतदाता सूची से अपना नाम कटवा कर मसूरी पालिका की मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पर की गई आपत्ति की प्रक्रिया 15 मई से लेकर 20 मई तक चलेगी। उन्होंने बताया की सुनवाई के दौरान कई ऐसे मतदाता भी पाए गए हैं, जिनको बेवजह शिकायतकर्ता द्वारा चुनौती दी गई है। इसको लेकर भी उनके द्वारा शिकायतकर्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन