श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में रोड बदहाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

Loksabha Election 2024 | Uttarakhand Government | CM Dhami | BJP |

पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों जल निगम द्वारा कैमल बैक रोड पर सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जा रही है। लेकिन, विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रोड को जगह-जगह ठेकेदार ने खोदकर छोड़ दिया है, जिससे बारिश होने से मलवा कीचड़ में तब्दील हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कैमल बैक रोड की दुर्दशा पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मसूरी को सुवस्थित किए जाने को लेकर विभिन्न योजनाओं के तहत मसूरी में काम करवाया जा रहा है। लेकिन, संबंधित विभाग सरकार की योजनाओं पर पलीता लगाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कैमल बैक रोड पर सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया। लेकिन, रोड पर ठेकेदार द्वारा गड्ढों को भरा ही नहीं गया और न ही रास्ते को यातायात के लिए सुचारु किया गया है।

उन्होंने कहा कि हाल में ही सीवरेज पाइपलाइन डालते हुए एक मजदूर के मलबे में दबने के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद भी जल निगम के अधिकारियों द्वारा कोई सबक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल निगम द्वारा मसूरी कैमल बैक रोड पर सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम जल्द पूरा कर सडक का निर्माण नहीं किया जाता है तो वह क्षेत्र की जनता को लेकर विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल निगम की होगी।

उन्होंने कहा कि मसूरी में विभिन्न योजनाओं के तहत विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों में संबंधित विभागों के अधिकारियों का आपस में सामंजस्य नहीं है। माल रोड की हालत भी कई जगह खराब है। मसूरी गांधी चौक से जीरो पॉइंट तक पेयजल लाइन डालने के लिए जल निगम द्वारा रोड को खोदा गया था। लेकिन, उसकी अभी  मरम्मत नहीं की गई है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा