श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में प्रीपेड मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, निकाला जुलूस

uttarakhand prepaid meter | congress protest in uttarakhand |

Uttarakhand Prepaid Meter Protest: ऊधम सिंह नगर के किच्छा शहर में प्रीपेड मीटर के खिलाफ कांग्रेसी सोमवार को सड़कों पर उतरे। कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर विद्युत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। रुद्रपुर के बाद किच्छा में भी कांग्रेसियों ने प्रीपेड मीटर का विरोध शुरू कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में मुख्य बाजार में जलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विधायक तिलक राज बेहड ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र में प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर भी विधानसभा क्षेत्र में प्रीपेड मीटर लगने नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अदानी ग्रुप को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आम जनता का शोषण कर रही है।

22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेगा परिवहन निगम

उत्तराखंड परिवहन निगम की तीन रजिस्टर्ड यूनियनों द्वारा आगामी 22 अक्टूबर की रात से 48 घंटे के लिए कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चो के संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा परिवहन निगम के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे, उसके विरुद्ध तीन मांगों को लेकर सांकेतिक कार्य बहिष्कार करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में थूक जिहाद पर सीएम धामी सख्त, देवभूमि में नहीं चलेगा कोई भी जिहाद

पहली मांग है कि जब निगम का गठन हुआ था तो 7100 निमित कर्मचारी थे। 3000 के करीब कर्मचारी कॉन्टेक्ट के आधार पर हैं जो 17 से 18 सालों से काम कर रहे हैं। उन्हें निमित किया जाए। दूसरी मांग है कि बसों की संख्या में लगातार कमी आई है, उन्हें दूर किया जाए। वर्तमान में 300 वैध बसे हैं और 130 बसे पाइपलाइन में हैं। बसों की कमी को दूर किया जाए।
रोडवेज के अधिसूचित मार्गो पर सरकार द्वारा प्राइवेट बसों को परमिट देने की जो अधिसूचना जारी की गई, उसे दूर किया जाए। इस बार के कार्य बहिष्कार से सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो 5 नवंबर से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : थूक और मूत्र मामले पर बाबा रामदेव बोले- धर्मगुरुओं को करना चाहिए विरोध


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand safai karmachari problems | cm pushkar singh dhami |
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य पहुंचे मसूरी, सुनीं सफाई कर्मचारियों की समस्याएं
supreme court | covid 19 vaccines effects |
SC ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर दायर की गई याचिका को किया खारिज, जानें क्या कहा
uttarakhand prepaid meter | congress protest in uttarakhand |
उत्तराखंड में प्रीपेड मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, निकाला जुलूस
baba siddiqui death case | new disclose in baba siddiqui death |
बाबा सिद्दीकी मौत मामले में बड़ा खुलासा, बेटा भी था बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में
dhami 44
उत्तराखंड में थूक जिहाद पर सीएम धामी सख्त, देवभूमि में नहीं चलेगा कोई भी जिहाद
bahraich violence | violence in durga idol immersion |
Bahraich Violence: प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज