श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यमुना में गिरी कार, हादसे में छह लोगों की मौत

car accident | yamunotri highway| uttrakhand|shreshth bharat

यमनोत्री हाईवे पर जा रही कार यमुना नदी में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ये हादसा नई टिहरी के तहसील नैनबाग में बीती देर रात हुआ जब एक कार अगलाड़ पुल से करीब एक कि.मी आगे यमुना नदी में जा गिरी। कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार उत्तरकाशी के मोरी से घर के एक बीमार सदस्य का ईलाज कराने के लिए देहरादून जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार नदी में जा गिरी। मृतकों में बीमार युवक, उसकी पत्नी, बड़ा भाई और  दो ग्रामीण और कार चालक शामिल है।   

दुर्घटना का पता करीब 16 घंटे बाद बकरी चराने गए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा चला। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि शाम लगभग चार बजे सूचना मिली कि एक कार यमुना नदी में गिरी है। कार में एक महिला समेत छह लोगों के शव मिले। जांच में पता चला कि मंगलवार की रात को मोरी के मोताड़ गांव के निवासी राजपाल सिंह (28) को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। राजपाल का ईलाज कराने के लिए पत्नी जसीला देवी (25) और बड़े भाई प्रताप सिंह (30) गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र सिंह (28) के साथ में दो ग्रामीण विनोद (35) और मुन्ना (38) भी थे।

शवों के पोस्टमार्टम करने के लिए पुलिस शवों को पीएचसी नैनबाग लेकर गई है। पुलिस ने बताया कि हादसा रात साढ़े 12 बजे के आसपास घटा है। हालांकि, हादसे का कारण अभी पता नहीं चला है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा