श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रुद्रप्रयाग में घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से मौत

Uttarakhand Crime | Uttarakhand Incident | Uttarakhand Government |

रुद्रप्रयाग के दशज्यूला क्षेत्र के जग्गी कांडई में घास काटते समय एक महिला की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम ने शव को खाई से निकाला।

रविवार को 56 वर्षीय सरिता देवी पत्नी मनवर सिंह निवासी जग्गी कांडई गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने के लिए गई थी। घास काटते समय पैर फिसलने से महिला लगभग ढाई सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। महिला के परिजनों ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीमें 108 एम्बुलेंस के साथ मौके के लिए रवाना हुईं। आपदा एवं खोज बचाव की टीमों ने मौके पर पहुंचकर महिला का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जग्गी कांडई में घटना की सूचना मिलने के बाद रेक्स्यू टीम को रवाना किया गया था। खाई में गिरी महिला की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा