श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कैश बांटने वाला कौन है ये इंसान?

haldwani violence|uttrakhand|shreshth bharat

उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा के बाद सलमान खान सुर्खियों में है। सलमान खान हल्द्वानी में घूम-घूमकर एक खास समुदाय के लोगों को नोटों की गड्डियां बांटता फिर रहा है। झोले में पैसा भरकर हल्द्वानी के बनभूलपुर इलाके में नोटों की गड्डियां क्यों बांट रहा है ये किसी को भी पता नहीं। सलमान इतने रूपए लेकर हल्द्वानी क्यों पहुंचा ये भी पहेली बनी हुई है।

सलमान खान के बारे में पुलिस को तब पता चला जब नोटों की गड्डियां बांटते सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल होने लगे। चौंकाने वाली बात ये है कि सलमान बनभूलपुर में जिन लोगो को गड्डियां बांट रहा है उन्हें क्या हल्द्वनी तक से उसका दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में उस समय हलचल मच गई जब इस्लामी संस्था से जुड़ा एक शख्स मुस्लिम परिवारों को रुपए बांटते विजुअल सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। खास बात ये है कि वीडियो में रूपए बांटते जिन परिवारों को दिखाया गया है उनके घर के लोगों को पुलिस ने दंगे के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि नोटों की गड्डियां बांटने वाला सलमान खान हैदराबाद की संस्था यूथ करेज से जुड़ा हुआ है। सलमान ने अपना फेसबुक पेज भी बनाया हुआ है और उसके लाखों फॉलोवर भी हैं। फेसबुक पेज ये बताता है कि सलमान चंदे से पैसे इकट्ठा कर लोगों की मदद करता है। सलमान के सोशल मीडिया पोस्ट की बारीकि से जांच में ये भी पता चला कि सलमान का संगठन कट्टरपंथी और वह इसका मुखिया भी है।

पुलिस की जांच और सलमान के सोशल मीडिया पोस्ट्स से पता चलता है कि सलमान खान दंगे के बाद 10 फरवरी 2024 को हल्द्वानी पहुंचा था। हल्द्वानी पहुंचने के बाद से ही उसके लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें वह लोगों को रुपयों की गड्डियां बांटते हुए दिखता है।

सोशल मीडिया में साझा किए गए वीडियो में सलमान खान एक बच्चे के साथ पैसे से भरे हुए बैग के साथ दिखता है। वीडियो में सलमान खान एक युवक से मिलता दिख रहा है। जो बताता है कि उसके छोटे भाई को पुलिस हिंसा करने के आरोप में ले गई है। उसे सलमान खान बच्चे के हाथ नोटों की गड्डियां दिलवाता है। इसके बाद वहां कई महिलाएं इकट्ठा हो जाती हैं। जो बताती हैं कि उनका नुकसान हुआ है। उनको भी पैसे दिए जाते हैं। वहीं सलमान खान यह कहता है कि ये पैसे अल्लाह की तरफ से है।

सलमान खान नाम के सोशल मीडिया को और खंगालने पर ऐसी बातें पता चलीं जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। हैदराबाद से आया सलमान खान एक वीडियो में ये बताने की कोशिश कर रहा था कि हल्द्वानी में प्रशासन के द्वारा मुस्लिमों को ही टारगेट किया गया है।

लेकिन आपकों हम बता दें जिस मस्जिद और मदरसे को गिराने पर हिंसा भड़का वह पूर्ण रूप से अवैध था। मस्जिद गिराने के लिए प्रशासन के पास न्यायालय की अनुमति भी थी। सलमान खान प्रशासन की उस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में हल्द्वानी हिंसा को मस्जिद पर सरकार के एक्शन का रिएक्शन बताया रहा था।

आपकों बता दें हल्द्वानी दंगे से संबंधित इसकी आपत्तिजनक पोस्ट पहले भ सामने आती रही हैं। हाल ही के एक वीडियो में वह जहरीले भाषण देने वाले मौलाना अजहरी का समर्थन करता दिक रहा है। सलमान बकायदा उस जहरीले बयान को दोहराते हुए भी दिखाई दे रहा है। इन सब के बीच हल्द्वानी पहुंचा ये युवक सोशल मीडिया पर अबह ये दावा कर रहा है कि वह लोगो की मदद के लिए हल्द्वानी आया है।

वीओ- सलमान की कुंडली खंगाल रही हल्द्वानी पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि सलमान पर हैदराबाद में लोगों की मदद के नाम पर पैसों की उगाही और धोखाधड़ी के भी आरोप लगे हैं। हैदराबाद साइबर पुलिस ने 26 मार्च 2021 को एक फेसबुक बकायदा इसका जिक्र भी किया है। हैदराबाद साइबर पुलिस की पोस्ट में कहा गया था कि हैदराबाद के हुमायूं नगर में रहने वाला सलमान खान बीमार लोगों की मदद के नाम पर लोगों से अवैध तरीके से पैसे हासिल कर रहा था। उस पर लोगों में भय पैदा करने का भी आरोप लगाया गया था। उसेआईपीसी की धारा 406, 420 और 34 के तहत 29 जुलाई 2020 को गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं 19 मार्च 2021 को भी उसे एहतियातन हिरासत में रखा गया था।

सोशल मीडिया पर नोटों की गड्डियां बांटने के विजुअल और उसके मीडिया पोस्ट को देखकर हरकत में आई पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस सलमान के हल्द्वानी आने और लोगों को रूपए बांटने के पीछे का मकसद जानना चाहती है। पूछताछ में सलमान ने पुलिस को बताया कि वह हवाई जहाज से उत्तराखंड पहुंचा है। पुलिस को उसकी बात पर शक हो रहा है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि अगर वह फ्लाईट से उत्तराखंड आया तो हवाई जहाज में हैदराबाद से नोटों की इतनी गड्डियां अपने साथ कैसे लेकर आया। पुलिस को शक है कि पैसे उसे कहीं और दिये गए हैं। पैसे देने वाले लोग कौन थे, पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है। पूछताछ के दौरान सलमान ने जो भी बयान दिये हैं पुलिस को उसपर भरोसा नहीं हो रहा है। पुलिस को शक है कि सलमान झूठ बोल रहा है। फिलहाल पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार तो नहीं किया है लेकिन मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा