श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जानिए उत्तराखंड में कहां है सबसे ऊंचा शिवलिंग, आप भी दर्शन कीजिए

Mahashivratri | Kanwar Yatra 2024 | Uttarakhand Kanwar Yatra | Uttarakhand Government |

शिव भक्त महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल चुके हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह की कांवड़ लेकर निकलते हैं, जिससे उनकी मनोकामना पूरी जाए। लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तराखंड में किस शहर में सबसे ऊंचा शिवलिंग है?

नाथों के नाथ भोलेनाथ की महिमा अपरम्पार है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। देवभूमि के कई स्थानों पर पौराणिक मंदिर और मठ स्थित हैं। अगर हम बात करें भगवान शिव की तो ऋषिकेश में भोलेनाथ का एक ऐसा शिवलिंग वाला मंदिर है, जहां पूरे उत्तराखंड में सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित है।

जी हां हम बात कर रहे हैं ऋषिनगरी के प्राचीन मंदिरों में से एक श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर की। इस धर्मस्थल पर रोजाना महारुद्राभिषेक का आयोजन करवाया जाता है। लक्ष्मण झूला गंगा किनारे स्थित इस मंदिर के इतिहास की बात करें तो मंदिर की स्थापना संत श्री सच्चा बाबा द्वारा की गई थी। इसलिए इसे सच्चा अखिलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यहां शिवजी की सबसे बड़ी पूजा, जिसे महारुद्राभिषेक कहा जाता है, उसकी शुरुआत संत सच्चा बाबा द्वारा ही की गई थी। तब से हर रोज महारुद्राभिषेक होता है।

इस मंदिर को लेकर पुजारी दावा करते हैं कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग उत्तराखंड राज्य का सबसे ऊंचा शिवलिंग है। इसकी ऊंचाई लगभग 11 फ़ीट बताई जाती है। ख़ास बात यह है कि इसे एक ही पत्थर से निर्मित किया गया है, जोकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। वहीं, शिवलिंग पर जल और दूध का अभिषेक करने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा