श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गंगोत्री में गंगा और यमुनोत्री में यमुना उफान पर, SDRF ने साधु-संतों का किया रेस्क्यू

Water Level Of Rivers Increased

Water Level Of Rivers Increased: चारधाम यात्रा इस समय उत्तराखंड में चल रही है। 22 जुलाई से सावन का महीना भी शुरू हो गया है। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी चरम पर है। यमुनोत्री धाम की अगर बात की जाए तो कल वहां प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया था। गंगोत्री धाम में मां गंगा आज भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

विधायक सुरेश चौहान ने कही ये बात

यमुनोत्री धाम में प्रशासन हालात सामान्य करने में लगा हुआ है। वहीं गंगोत्री में मां गंगा उनकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं। यमुनोत्री धाम में जहां आज लोग मुश्किल हालातों में दर्शन कर रहे हैं, वहीं गंगोत्री धाम में प्रशासन की पाबंदी लगी हुई है। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जनपद उत्तरकाशी में हो रही भारी बारिश के चलते जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के संबंधित अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। जनपद उत्तरकाशी के सभी अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरफ एवं अन्य बचाव दलों से समन्वय बनाते हुए हर समय अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। नदी को डायवर्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिवानन्द कुटीर आश्रम में भरा पानी

गंगोत्री धाम पर भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के तेज बहाव में शिवानन्द कुटीर आश्रम में पानी भर गया। शिवानन्द कुटीर आश्रम में पानी भरने की सूचना पर पुलिस व SDRF जवानों द्वारा आश्रम के पीछे पहाड़ी से आश्रम में घुसकर दस साधु-संतों व मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान गंगोत्री मन्दिर प्रांगण में पहुंचाया गया।

Paris Olympic 2024: चीन ने जीता पहला गोल्ड मेडल, इस स्पर्धा में प्राप्त किया पदक

पुलिस दे रही चेतावनी
श्री गंगोत्री धाम पर भागीरथी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। जन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को नदी के आस-पास जाने से रोका गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए