श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज ओलावृष्टि हो सकती है। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट...
uttarakhand weather forecast

Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, कल यानी 14 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

उत्तराखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल जम्मू, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तराखंड में 14, 15 और 16 अप्रैल को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। यहां आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, आज यहां 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होगी।

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश में आज ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में आज से 15 अप्रैल के दौरान भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

राजस्थान में चलेगी धूल भरी आंधी

मौसम विभाग ने बताया कि आज और कल जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चल सकती है। विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में 16 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 15 और 16 अप्रैल को लू चलने की संभावना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा