श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भीषण गर्मी के बीच चमोली में हुई बारिश, मौसम हुआ खुशगवार

Chamoli Weather Update

Chamoli Weather Update: देश के कई राज्य इन दिनों भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तराखंड में भी गर्मी ने इस बार लोगों को खूब तड़पाया है। आज उत्तराखंड के कई जिलों का मौसम अचानक बरसा और कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। चमोली जिले में महीनों की भीषण गर्मी के बाद आज मूसलाधार बारिश हुई। आज हुई बारिश से लोगों को इस गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

दोपहर बाद हुई बारिश

चमोली में बारिश के बाद मौसम कूल-कूल हो गया है। आज दोपहर के बाद हुई बारिश से चमोली वासियों को बहुत राहत मिली है। उत्तराखंड में आज दोपहर के बाद कई जिलों का मौसम अचानक से बदला और राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से लेकर मूसलाधार बारिश हुई।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी बात कही गई है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई थी।

बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

चमोली जनपद इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा था। आज हुई बारिश ने चमोली वासियों को काफी राहत दी है। पिछले कई दिनों से जनपद में लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। आज हुई बारिश से जहां अब तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से भी काफी सुकून मिलेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे