श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UK Election 2024 Result: टिहरी लोकसभा सीट पर तीसरी बार जीतीं राज्य लक्ष्मी शाह

Uttarakhand Election 2024 Result

UK Election 2024 Result: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। रूझानों में पांचों सीटों पर भाजपा की जीत दिखाई जा रही थी, जिसमें से तीन सीटों पर भाजपा विजयी हो चुकी है। वहीं अन्य दो सीटों पर भी वह आगे चल रही है। टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जीत गई हैं। भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 18वीं लोकसभा के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने 462603 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को करारी शिकस्त दी। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने भी दोनों ही पार्टियों को कांटे की टक्कर दी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनावों में अपार जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस जीत को बढ़ाने के लिए हमारा संगठन आगे और काम करेगा। कहा कि आने वाले समय में निकाय, विधानसभा उपचुनाव और पंचायत के चुनाव होने हैं। कहा कि इन सभी चुनावों में जीत हासिल करनी है।

अजय भट्ट भी जीते

नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय भट्ट की प्रचंड जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 315000 के भारी अंतर से हराया। अजय भट्ट की जीत की खुशी पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से सवा तीन लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करने वाले अजय भट्ट ने अपनी जीत का सेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर बांधा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बन रही है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगी।

बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट को 772671 और कांग्रेस उम्मीदवार को 438123 मत मिले। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी को 334548 मतों से हराया। अजय भट्ट ने उत्तराखंड की सबसे बड़ी जीत हासिल की। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने जाने के बाद जीत का प्रमाणपत्र लेने पहुंचे अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विजयी जलूस भी निकला। नवनिर्वाचित सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह और कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से यह जीत मिली है।

पूर्व सीएम त्रिवेंद सिंह रावत

हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को हराया। त्रिवेंद्र सिंह रावत को 653808 वोट मिले। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 164056 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। हरीश रावत की मेहनत भी अपने को नहीं जिता सकी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे