श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Uttarakhand Lok Sabha Election में इतने वोटरों ने नोटा का किया इस्तेमाल

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। इस बार प्रदेश में 52630 लोगों ने नोटा बटन दबाया।
Uttarakhand Lok Sabha Election

Uk Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को आ गए हैं। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में 292 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ब्लॉक ने इस चुनाव में 234 सीटें प्राप्त की। बात की जाए उत्तराखंड की तो उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की, उत्तराखंड में किसी भी अन्य पार्टी का खाता तक नहीं खुला। प्रदेश में अगर बात की जाए नोटा वोटों की तो 52 हजार से अधिक लोगों ने इस बार नोटा का बटन दबाया है। प्रदेशभर में इस बार 52,630 मतदाताओं ने नोटा बटन का प्रयोग किया।

अल्मोड़ा में सर्वाधिक रहा आंकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा में 16697 मतदाताओं ने नोटा का आप्शन चुना। गढ़वाल में 11,224, वहीं नैनीताल में 10,425 तथा टिहरी में 7458 और हरिद्वार में 6826 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। उत्तराखंड में ईवीएम ही नहीं बल्कि पोस्टल बैलेट में भी नोटा के मत निकले हैं। हरिद्वार के पोस्टल बैलेट में 163, नैनीताल के पोस्टल बैलेट में 198, टिहरी के पोस्टल बैलेट में 154 ने नोटा पर मुहर लगाई है।

सहस्त्रताल ट्रैक पर 4 ट्रैकर्स की मौत, 10 को एयरलिफ्ट कर बचाया गया

भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

आपको बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने उत्तराखंड में एक बार फिर से क्लीन स्वीप किया है। हरिद्वार सीट पर भी भाजपा के सिर जीत का ताज सज गया है। यहां भाजपा प्रत्‍याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्‍याशी वीरेंद्र रावत को हराया है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज कर ली है। उन्‍होंने कुल 772671 वोट प्राप्‍त किए। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रकाश जोशी को 334548 से शिकस्‍त दी। चमोली में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी विजयी रहे। टिहरी सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसेलाना को हराया। अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा ने प्रदीप टम्टा को हराकर जीत हासिल की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा