श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Roorkee: कांग्रेस महानगर जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं का जताया आभार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है, लेकिन कांग्रेस उत्तराखंड में एक भी सीट जीत नहीं पाई।
Uttarakhand Congress

Uttarakhand Congress: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में नहीं आए। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। उत्तराखंड में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। हरिद्वार लोकसभा सीट से भी भाजपा के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की। रूड़की में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता कर 2024 लोकसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को मिले मतों को लेकर जिले की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने जनता का जताया आभार

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भले ही कांग्रेस प्रत्याशी की इस चुनाव में हार हुई हो, लेकिन जनता ने जो अपार सहयोग दिया है, हम उसके आभारी हैं। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस बार उनके मतों का प्रतिशत भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन को देश की जनता का बेहद स्नेह मिला है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता के बीच जनहित के मुद्दों को लेकर गए, जिसका जनता ने पूर्ण सम्मान किया है।

Uttarakhand Lok Sabha Election में इतने वोटरों ने नोटा का किया इस्तेमाल

बढ़ा है कांग्रेस का वोटिंग प्रतिशत

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट हारने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास संसाधनों का अभाव रहा। कांग्रेस जनता के बीच जनहित के मुद्दों को लेकर पहुंची थी, जिसका यह असर रहा कि कांग्रेस का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी, जिसका उन्हें बहुत खेद है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस और मजबूत होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा