श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निकाला भव्य रोड शो, विपक्षियों को दिखाया दमखम

Lok Sabha Election 2024 | Trivendra Singh Rawat | BJP | CM Dhami |

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को एलान हो जाएगा। वहीं, चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवार भी अपनी चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में सभी पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। वहीं, हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलने के बाद लोकसभा क्षेत्र में पहली बार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रोड शो निकाला।

नारसन बॉर्डर से शुरू हुआ त्रिवेंद्र सिंह रावत का रोड शो रुड़की तक पहुंचा। इसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह-जगह त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रोड शो में वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बहुत खुश नजर आए।

टिकट मिलने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहली एंट्री ने अपना दमखम दिखाया। इसे देखकर विरोधियों में भी हलचल पैदा हो गई। रुड़की पहुंचने पर कई जगह त्रिवेंद्र सिंह रावत का फूल मालाओं और आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला है। इसको लेकर उनके पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया है, जिसको लेकर वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

आज त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से लौटते हुए रोड शो के रूप में हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता भाजपा की जय-जयकार करते हुए साथ चल रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहे थे। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाई कमान द्वारा उन्हें चुने जाने पर कहा कि किसी को हटाया नहीं गया है। मुझे मौका दिया गया है और यह परिवर्तन पार्टी में होता रहता है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता का बहुत आभारी हूं कि आज इस तरह का उत्साह यहां पर दिखाई दे रहा है।

वहीं, आज दिल्ली में त्रिवेंद्र सिंह रावत की रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात हुई। रावत ने कहा कि निशंक उनके पुराने मित्र हैं। उनकी लगातार निशंक से वार्ता होती रहती है। यह निर्णय पार्टी ने लिया है। कहा कि जब निशंक से मुलाकात हुई तो वह पहले की ही तरह मिले और बधाई दी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त