श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

होटल परिसर में निकले तीन सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

New Tehri | Snake in Hotel | Snake News | Shresth Uttarakhand

Snakes found in Hotel: इस समय पूरे देश में गर्मी पड़ रही है। गर्मी से जहां मनुष्य तो परेशान हैं ही, वहीं जीव-जन्तु भी गर्मी से बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। जब गर्मी तेज पड़ने लगती है तो सांपों को रिहायशी इलाकों में दिखना शुरू हो जाता है। टिहरी के बौराडी बस अड्डे के समीप एक होटल परिसर में भारी भरकम तीन सांपों के दिखाई देने से लोगों में हडकम्प मच गया। पर मौजूद लोगों ने सांपों के दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब आठ फीट लम्बे दो सांपों को पकड़ा, जबकि तीसरा सांप जंगल की तरफ भाग निकला। वन दरोगा ने बताया कि गर्मी के मौसम में अक्सर सांप दिखाई देते हैं। वन दारोगा लक्ष्मण सजवाण ने बताया कि ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वन दारोगा ने कहा कि यदि आपको कहीं सांप दिखाई दे तो कृपया उन्हें छेड़ें न, क्योंकि अगर आप उन्हें छेड़ेंगे तो वह आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

वन दारोगा ने बताया कि पकड़े गए सांप रेट स्नैक हैं, जो जहरीले सांप नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आपको कहीं भी सांप दिखाई दे तो इसकी सूचना वन विभाग को अवश्य दें। हमारी कोशिश रहेगी कि हम शीघ्र अति शीघ्र आपके बताए हुए जगह पर पहुंचकर हम उसका रेस्क्यू करेंगे। मैं आप सब से यह अपील करता हूं कि यदि आपकों कहीं सांप दिखे तो कृपया उन्हें नुकसान न पहुंचाएं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए