श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इस बार चार धाम की हवाई यात्रा के लिए भक्तों को देने होंगे लाखों रुपये

Chardham Yatra 2024 | PRD Jawans | uttarakhand

उत्तराखंड की प्रसिद्ध और पावन चार धाम यात्रा शुरू होने में लगभग एक महीने का वक्त बचा है। चार धाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं को कपाट खुलने का इंतजार है। 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। देशभर से लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन करने के लिए आते हैं। इसके लिए प्रशासन को बड़े स्तर पर तैयारियां करनी होती है। तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानी यूकाडा ने अपनी हेली सर्विस का प्लान रेडी कर लिया है। किराया भी तय कर लिया है।

हेली सेवा के लिए तय किया गया किराया

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने कई एविएशन कंपनियों के साथ 3 साल का समझौता किया है। इसके हिसाब से ही अब चार्टर्ड हेली सेवा का किराया फाइनल कर लिया गया है। यूकाडा ने दो धाम की यात्रा के लिए प्रति यात्री के हिसाब से किराया तय किया है। थंबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक धाम की यात्रा के लिए साढ़े 3 लाख रुपये में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा दी जाएगी, जबकि केस्ट्रल एविएशन दो धाम की यात्रा के लिए 6 लाख रुपये में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा देगा जिसमें एयरो क्राफ्ट एविएशन कंपनी चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया एक लाख 15 हजार रुपये प्रति यात्री होगा। वहीं, हिमालयन हेली सर्विस कंपनी ने एक लाख पच्चीस हजार रुपये प्रति यात्री किराया तय किया है। इसमें रात्रि विश्राम धाम में होगा। वहीं, कोई अगर एक ही दिन में वापसी करता है तो उसे एक लाख पांच हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा चारों धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया प्रति यात्री एक लाख 95 हजार यानी लगभग दो लाख रुपये किया गया है।

अगर पिछले साल की चार धाम यात्रा की बात करें तो 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए पहुंचे थे। इस साल पिछला रिकॉर्ड टूटने के अनुमान हैं। इसी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार और प्रशासन ने मिलकर बेहतर सुविधाएं देने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर चार धाम की यात्रा के कपाट खुलने वाले हैं। भक्तों ने अभी से रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा