श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इस दिन खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, गुरुद्वारा ट्रस्ट ने शुरू की अपनी तैयारियां

Shri Hemkund Sahib|uttrakhand|shreshth bharat

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से आज सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है। राज्य सरकार ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकार हेमकुंड साहिब यात्रा का पूर्ण सहयोग करेंगी।

आपको बता दें कि श्री हेमकुंड साहिब पर्यटन स्थल हिमालय पर्वत के बीचो-बीच उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। हर साल भारी संख्या मे सिखों द्वारा इस पवित्र तीर्थ स्थल का दर्शन किया जाता है। हेमकुंड साहिब को “लेक ऑफ स्नो” भी कहा जाता हैं और यह दुनिया का सबसे ऊंचे स्थान पर बना गुरुद्वारा हैं जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 4633 मीटर है। हेमकुंड साहिब पर्यटन स्थल चारों तरफ से बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित है। श्री हेमकुंड साहिब गुरद्वारे को हेमकुंट साहिब के नाम से भी जाना जाता है। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के आस पास कई झरने, हिमालय का मनोरम दृश्य और घने जंगल हैं, जो ट्रेकिंग के लिए लोगों को बहुत भाते है। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा वह स्थान है जो गुरु गोविन्द सिंह जी की आत्मकथा से सम्बंधित हैं और बर्फ से ढंकी सात पहाड़ियों के लिए भी जाना जाता हैं।

हेमकुंड साहिब के इतिहास का पता सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह की आत्मकथा मे मिलता हैं। उनकी आत्मकथा में यह स्थान लगभग दो शताब्दियों से अस्पष्ट और अछूता बताया गया है। यहाँ के स्थानीय निवासी इस झील के प्रति बहुत आस्था रखते थे। संतोख सिंह (1787-1843) जो एक सिख इतिहासकार और कवि थे। उन्होंने अपनी शानदार कल्पना के साथ दुश दामन की कहानी का वर्णन किया है। जिसका अर्थ “दुष्टों का वशीकरण” होता हैं। यह भी माना जाता हैं कि इस स्थान पर गुरु गोविन्द सिंह ने ध्यान किया था। सिख समुदाय के सामूहिक प्रयास से यहाँ एक भव्य गुरुद्वारा बनाया गया है जिसे वर्तमान में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के नाम से जाना जाता हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त