श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गंगनहर में बहकर आया था विशालकाय पत्थर, जो बन गया गंगेश्वर धाम

Maha Shivratri 2024 | Kanwar Yatra | Uttarakhand | Uttarakhand Government | Gangeshwar Mahadev Mandir |

आज महाशिवरात्रि के विशेष पर्व पर रुड़की के सोलानी पार्क स्थित गंगा माता मंदिर में गंगेश्वर महादेव मंदिर के बारे में बताते हैं। यहां भगवान भोलेशंकर का शिवलिंग स्वयं ही मां गंगा से प्रकट हुआ था। यहां गंगेश्वर धाम की स्थापना की गई थी। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

बता दें कि रूड़की के सोलानी पार्क स्थित गंगा माता मंदिर में अब से 6 साल पहले गंगेश्वर धाम की स्थापना की गई थी। यहां आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महारुद्राभिषेक और श्रृंगार किया गया। भक्तों ने अपने आराध्य भगवान शिव की यहां पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के सदस्य अजीत मधुकर ने बताया कि सोलानी संगम पर मां गंगा का प्राचीन मंदिर है। उन्होंने बताया कि दूसरी गंगनहर निर्माण के बाद मां गंगा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां प्रतिदिन आरती होती आ रही है।

अजीत मधुकर ने बताया कि 2018 में शाम के समय गंगनहर में एक विशालकाय पत्थर बहकर आया था, जिसे उन लोगों के द्वारा निकाला गया। निकालने पर देखा कि उस पत्थर का आकार शिवलिंग के रूप में था और विशालकाय था। इस पत्थर को उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर में स्थापित किया। उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम के रावल भी यहां आते हैं और उनका भी आशीर्वाद नगरवासियों को मिलता है। उन्होंने बताया कि यहां साल में सभी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं और सभी लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Gangeshwar Mahadev Mandir


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा