श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भगवान राम हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं: सीएम धामी

Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं।
pushkar singh dhami ram navami

Ram Navami 2024: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेशवासियों को रामनवमी और आदि शक्ति भगवती की आराधना के पर्व नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने परिवार के साथ सीएम आवास पर कन्या पूजन किया और कन्याओं को भोजन भी कराया।

‘भगवान राम हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक’

सीएम धामी ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान राम हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने से इस साल रामनवमी का महत्व और भी बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। पांच शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें इसे मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की कड़ी तपस्या और बलिदान का प्रतिफल है।

‘रोम-रोम में रचे बसे हैं राम’

प्रधानमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे बसे हैं। रामनवमी का अवसर उन असंख्य भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का अवसर हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु

बता दें कि रामनवमी का पर्व आज पूरे देश और प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। मंदिर में दर्शन से पहले भक्तों ने सरयू नदी के पवित्र जल में डुबकी भी लगाई। रात में ही घाटों पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह 3:30 बजे से रामलला दर्शन शुरू हुआ। रामनवमी पर चैत्र नवरात्रि का भी समापन हो गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

VSHORADS missile | india tests VSHORADS missile |
भारत ने VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया, आर्म्ड फोर्सेज को देगी मजबूती
nagina mp chandrashekhar azad | shantarshah case | madhopur case |
चंद्रशेखर आजाद ने शांतरशाह व माधोपुर मामले में प्रशासन को चेताया, नरसिंहानंद के बयान पर भड़के
police
मसूरी में अतिक्रमण और प्लास्टिक बैग को लेकर कार्रवाई, व्यापारियों ने किया विरोध
Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं