श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ऋषिकेश एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Droupadi Murmu | Rishikesh AIIMS | Aiims Convocation | Shresth Bharat

आज ऋषिकेश एम्स का चौथा दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में टाॅपर छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान करेंगी। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और नीति आयोग भारत सरकार के सदस्य डाॅ. विनोद के पाल मौजूद रहेंगे। एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक दिए जाएंगे। कुल 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी।

दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन के गंगा घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगी। इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से देहरादून जीटीसी पहुंचेंगी। यहां से सीधे राष्ट्रपति राजभवन जाएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन राष्ट्रपति एफआरआई में आईएफएस के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने परमार्थ गंगा घाट का निरीक्षण किया।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन व आमजन की सुविधा के लिए यातायात प्लान जारी किया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार को आम जनता के लिए परमार्थ गंगा घाट प्रतिबंधित रहेगा। शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक गरुडचट्टी से पशुलोक बैराज मार्ग जीरो जोन रहेगा। वहीं जानकी झूला और रामझूला झूला पुल के बीच परमार्थ निकेतन आरती स्थल तक आने वाला मार्ग आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। आम नागरिक मुनि की रेती स्थित शत्रुघन घाट, ओमकारानंद घाट सहित अन्य गंगा आरती स्थल में शामिल हो सकेंगें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा