श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सुनो, सुनो…, दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा के घर ढोल लेकर पहुंची पुलिस

महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोपी मुकेश बोरा फरार चल रहे हैं। पुलिस की पांच टीमें उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।
Rape Accused Mukesh Bora

Rape Accused Mukesh Bora: महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोपित दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा फरार चल रहे हैं। पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापे मार रही है। उसके बावजूद भी मुकेश बोरा पुलिस के हाथ नहीं चढ़ रहा है।

लालकुआं कोतवाली पुलिस मुकेश बोरा के कई करीबियों को उठाकर उसके साथ पूछताछ कर रही है, उसके बावजूद भी उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है। पॉक्सो कोर्ट से मुकेश बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से मुकेश बोरा फरार चल रहा है।

पुलिस अब बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। इसके लिए कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 82 के तहत घर पर जाकर नोटिस चस्पा किया है। इसके अलावा ढोल-नगाड़ों के साथ मुकेश बोरा के घर पुलिस पहुंची।

आरोपी मुकेश बोरा के घर के पास पुलिस ने माइक से फरार मुकेश बोरा के नाम की उद्घोष कर उसके ऊपर लगे आरोपों को आसपास के लोगों को बताया। इस दौरान पुलिस ने मुकेश बोरा से जल्द से जल्द पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए भी उद्घोष किया है।

पुलिस ने उद्घोष में कहा कि मुकेश बोरा अगर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कानून के अनुसार घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बुधवार को ढोल नगाड़ों के साथ मुकेश बोरा के घर पहुंची और आत्मसमर्पण करने को कहा।

सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि एक सितंबर को लालकुआं थाने में एक महिला कर्मी ने मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म संबंधी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल पर केस दर्ज कर लिया था। इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की बेटी के बयान के आधार पर बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी थी।

पॉक्सो की धारा बढ़ाने के हफ्तेभर बाद भी पुलिस मुकेश बोरा और उसके चालक को नहीं पकड़ पाई है। बोरा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं, जो जगह-जगह छापेमार कार्रवाई कर रही है। टीम द्वारा कई लोगों को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया है, लेकिन आरोपी बोरा पुलिस की गिरफ्त में अभी नहीं आया।

सड़कों पर गड्ढे देख पूर्व सीएम बोले- इसे सोशल मीडिया पर डालूंगा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए