श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Olympics 2024: भारतीय दल में बॉक्सिंग के समीक्षक बने उत्तराखंड के डॉ. धर्मेंद्र भट्ट

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक का आज (30 जुलाई) चौथा दिन है। भारत Paris Olympics 2024 में अब तक दो कांस्य पदक जीत चुका है। अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस ओलंपिक में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं उत्तराखंड के लिए एक और सुखद खबर सामने आई है। देहरादून बॉक्सिंग संघ के टेक्निकल एडवाइजर एशियाई मेडलिस्ट व पूर्व अपर खेल निदेशक डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट को पेरिस ओलंपिक के भारतीय दल में बॉक्सिंग समीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।

पेरिस के लिए हुए रवाना (Paris Olympics 2024)

डॉ. धर्मेंद्र आज पेरिस के लिए रवाना हुए। डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। वह बॉक्सिंग में एशियाई मेडलिस्ट होने के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक भी रहे हैं। डॉ. धर्मेंद्र बॉक्सिंग में अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में अब तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारतीय दल में शामिल रहे हैं।

लोगों ने दी बधाई

डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट के पेरिस ओलंपिक के भारतीय दल में बॉक्सिंग समीक्षक के रूप में चयनित होने पर देहरादून ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के डॉ. डीके सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम पर पैसे मांगने पर दो आरोपी गिरफ्तार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए