Landslide On Badrinath Highway: इन दिनों पूरे उत्तराखंड में जमकर बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश में भूस्खलन व भू-कटाव की भी कई खबरें आ रही हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान यहां कोई वाहन नहीं चल रहा था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
#WATCH | Uttarakhand: The road near Patalganga Langsi Tunnel on Badrinath National Highway has been blocked due to a landslide from the hill: Uttarakhand Police
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2024
(Source: Uttarakhand Police) pic.twitter.com/d3Gc9YQiYA
हाईवे पर यातायात था बंद
जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे कल सुबह 7 बजे से बंद पड़ा है। यहां पर कल भारी चट्टान आने से हाईवे पर यातायात बंद हो गया। हाईवे बंद होने की वजह से सभी वाहनों को रोका गया था, जिसके चलते हादसे के वक्त इस क्षेत्र में कोई वाहन नहीं चल रहे थे।
आज भी भारी बारिश की संभावना
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं मंडल के चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों को चेताया जा रहा है कि बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, अनावश्यक बाहर न निकलें।
Haldwani: मधुमक्खियों के हमले से सड़क पर मची अफरातफरी, 60 लोगों को काटा