श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में 24 घंटे के हड़ताल पर गए डॉक्टर, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में आक्रोश देखा जा रहा है। देश भर के साथ-साथ उत्तराखंड में भी आज सभी डॉक्टर 24 घंटे के हड़ताल पर जा रहे हैं।
Kolkata Rape Murder Case

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। सभी इस मामले में पीड़िता के परिवार को जल्द न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। इसी बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

उत्तराखंड में भी डॉक्टर आज 24 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इससे अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं ठप रहेंगी, जबकि इमरजेंसी, पोस्टमार्टम व वीआईपी ड्यूटी के लिए डॉक्टरों की सेवाएं जारी रहेगी।

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेशभर के डॉक्टरों की वर्चुअल बैठक हुई थी, जिसमें सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हुए थे।

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का देश भर के डॉक्टरों ने कड़ा विरोध किया है। डॉक्टरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

संघ ने सीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया है। इस ज्ञापन में सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने सरकार को अवगत कराया कि प्रदेश के जिला, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ चौबीस घंटे सेवाएं देते हैं। लेकिन, रात्रि में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर और नर्सों की सुरक्षा के लिए कोई बेहतर उपाय नहीं है।

देहरादून अस्पताल में भी आज बंद रहेगी ओपीड़ी, व्यवस्था चरमराई

शुक्रवार को दून अस्पताल में डॉक्टरों ने इस जघन्य घटना का जमकर विरोध किया और खूब नारेबाजी की। दून अस्पताल में भी शुक्रवार को सुबह 9 बजे से सभी रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इससे इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर ओपीडी समेत सभी सेवाएं चरमरा गईं। डॉक्टरों की हड़ताल होने से मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग के सामने रेजीडेंट डॉक्टर तेज बारिश में भी धरने पर बैठे रहे। डॉक्टरों का कहना है जब तक महिला डॉक्टर की हत्या के दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे। शुक्रवार शाम को डॉक्टरों ने कैंडल मार्च भी निकाला।

भारी संख्या में आए मरीज

दून अस्पताल में डॉक्टरों के धरने पर जाने से डॉक्टरों की कमी रही, लेकिन मरीजों की संख्या पर कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान 2363 मरीज ओपीडी पहुंचे।

आद बंद रहेगी ओपीडी

आज प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ से जुड़े डॉक्टर, फार्मासिस्ट एसोसिएशन से संबद्ध कर्मचारियों के अलावा निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स भी हड़ताल पर रहेंगे। इससे निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य बहिष्कार के दौरान आपातकालीन सेवाएं, पोस्टमार्टम तथा वीआईपी ड्यूटी सुचारू रहेंगी। ओपीडी बंद रहेगी।

नैनीताल में सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों की ओपीडी आज रहेगी बंद

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी मामले में आईएमए हल्द्वानी की ओर से शनिवार को ओपीडी बंद का एलान किया गया है। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की ओर से 24 घंटे का कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। निजी अस्पतालों के अलावा बेस अस्पताल, महिला अस्पताल के डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

Kolkata Rape Murder Case: देशभर में डॉक्टरों ने की हड़ताल, ओपीडी और अन्य सेवाएं बंद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन