श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जानिए कॉर्बेट पार्क में किन वन्यजीवों की संख्या बढ़ी और किसकी घट गई

Uttarakhand Government | Uttarakhand Forest Department | Jim Corbett National Park |

Jim Corbett National Park : विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व केवल वनों और वन्यजीवों के लिए ही नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां पर पर्यटक जलीय जीवों के दीदार के लिए भी पहुंचते हैं। हर वर्ष पार्क प्रशासन जलीव जीवों की गणना करता है। इस वर्ष भी फरवरी और मार्च के प्रथम सप्ताह में इन जलीव जीवों की गणना का कार्य किया गया था। गणना से पता चला कि कार्बेट में मगरमच्छ और घड़ियाल की संख्या बढ़ी। लेकिन, ऊदबिलाव की संख्या कम हो गई।

इस बार की गणना में मगरमच्छ की संख्या 50 प्रतिशत तो घड़ियाल की संख्या में 80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। लेकिन, ऊदबिलाव की संख्या में गिरावट आना चिंता का विषय है। बता दें, पार्क की 12 रेंजों में इस माह 5 से 7 मार्च तक तीन दिनी जलीय जीव गणना की गई थी। ग्रीष्मकालीन जलीय जीव गणना के लिए विभिन्न रेंजों के तहत नदी क्षेत्र एवं कालागढ़ बांध क्षेत्र चिह्नित किये गये थे, जबकि इसमें सीटीआर के समस्त नदी क्षेत्र, डूब क्षेत्र और कालागढ़ बांध क्षेत्र के विशाल परिदृश्य को सम्मिलित किया गया। इस कार्य में डाइरेक्ट साइटिंग मैथड (प्रत्यक्ष उपस्थिति प्रणाली) अपनाया गया। इसमें मगरमच्छ, घडि़याल और ऊदबिलाव की गणना की गई।

डायरेक्टर डॉ धीरज पांडे ने बताया कि इस गणना में ऊदबिलाव की संख्या में कमी आने का कारण प्रत्यक्ष रूप से इन्हें कम देखा जाना है। उन्होंने बताया कि ऊदबिलाव एकांतवासी होता है। कई बार प्रत्यक्ष गणना में दिखाई नहीं देता है। आगामी गणना में इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण के लिए जलीय क्षेत्रों के आस-पास कैमरा ट्रैप्स का उपयोग किया जायेगा, जिससे इनकी संख्या का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा