श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

किसानों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- चुनाव में सिखाएंगे सबक

Uttarakhand Government | CM Dhami | Lok Sabha Election 2024 |

रुड़की के प्रशासनिक भवन में सोमवार को किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। चौधरी पदम सिंह रोड ने कहा कि आज की बैठक में किसानों की गन्ना, विद्युत से संबंधित व अन्य समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। साथ ही साथ समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलने का समय भी तय किया गया।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की विरोधी सरकार है। आज अन्नदाता भूखों मरने की कगार पर है और सरकार किसानों की समस्याओं को दरकिनार कर मनमानी पर उतारू है। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। लेकिन, सरकार ने किसानों को उचित मुवायजा नहीं दिया। अब किसानों को सरकार से किसी भी तरह की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में इसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त