श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी गिरफ्तार, जानिए क्यों की गई गिरफ्तारी

K Kavitha | Loksabha Election 2024 | CM Dhami | Telangana Former CM KCR

दिल्ली में कथित शराब घोटाले मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी और BRS की MLC के. कविता को ED ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। इस कथित शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद यह तीसरी पड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है। कविता को परिवर्तन निदेशालय की टीम ने हैदराबाद में उनके घर से गिरफ्तार किया। उनके परिवार से जुड़े कुछ सूत्रों का कहना है की कविता अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती हैं। बताया जा रहा है की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हो सकती है।

कविता भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी भी हैं। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कविता से ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि दो बार समन भेजने के बाद भी जब कविता पूछताछ के लिए नहीं आई तो ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब आपके मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले में तेलंगाना की एमएलसी के. कविता कैसे फंस गई? आखिर किस आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है?

ईडी का दावा है कि के. कविता शराब कारोबारी की साउथ ग्रुप लॉबी से जुड़ी थी। साउथ ग्रुप की दिल्ली सरकार की 2021-22 की एक्सरसाइज पॉलिसी में बड़ी और अहम भूमिका रही थी। आरोप लग रहा है कि शराब घोटाले के आरोपी विजय नायर को कथित रूप से कम से कम 100 करोड रुपए के रिश्वत साउथ ग्रुप से मिली थी। साउथ ग्रुप ने यह रिश्वत आम आदमी पार्टी के नेताओं को देने के लिए दी गई थी। पिछली बार जब ईडी की टीम ने हैदराबाद के कारोबारी अरुण राम चंदन पिल्लई और कविता का आमना सामना भी करवाया था। पिल्लई को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पिल्लई को कविता का करीबी माना जाता है। हालांकि, उस वक्त कविता ने दावा किया था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है। क्योंकि बीजेपी तेलंगाना में बैक डोर से एंट्री नहीं कर सकती।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा