श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांवड़ यात्रा मार्ग पर आया जंगली हाथी, जानिए फिर क्या हुआ


हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का आना लगातार जारी है। ताजा मामला हरिद्वार के आर्य नगर चौक के पास का है। गुरुवार सुबह तड़के यहां जंगली हाथी टहलते हुए दिखा। इसका लोगों ने वीडियो बना लिया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर के सबसे ज्यादा रिहायशी इलाके आर्य नगर चौक के पास हाथी टहलता हुआ दिखाई देने से लोग सहम गए। वहीं, एक शख्स ने हाथी को पत्थर भी मारा। वहीं, कांवड़ यात्रा मार्ग पर हाथी आने से कांवड़िए सहम गए।

इस सम्बन्ध में हरिद्वार के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आज सुबह हाथी के आर्य नगर चौक के पास आने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और हाथी को बड़ी मुश्किल से जंगल की ओर रवाना किया गया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वह यदि वन्य जीव इत्यादि को देखते हैं तो वन विभाग को इसकी सूचना दें। कहा कि जंगली जीवों पर पत्थर इत्यादि मारकर उन्हें उकसाए नहीं। क्योंकि उनको उकसाने पर वह आपको और आपसे जुड़ी चीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वहीं, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रूट पर भी जंगली हाथी आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। हरिद्वार श्यामपुर के बीच तिरछे पुल पर जंगल की ओर से अचानक हाथी आ गया, जिससे वहां ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। गौरतलब है कि इस समय कांवड़ यात्रा चल रही है। इस कारण हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ रहती है। गनीमत रही कि हाथी ने किसी कांवड़िए को नुकसान नहीं पहुंचाया। हाथी को देखकर मौजूद श्यामपुर थाना पुलिस ने ट्रैफिक को रोक दिया और हाथी के गुजर जाने के बाद ट्रैफिक को सामान्य हुआ।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा