श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डेटा सार्वजनिक, जानें किस पार्टी को क्या मिला

Loksabha Election 2024 | Election Commission | BJP | CM Dhami | SBI | Electoral Bond |

Electoral Bond New Data: SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े नए डेटा को भी सार्वजनिक कर दिया है। राजनीतिक पार्टियों को सबसे ज्यादा चंदा देने के मामले में फ्यूचर गेमिंग सबसे बड़ा दानकर्ता बनकर उभरा है। इसके बाद मेघा इंजीनियरिंग देश का दूसरा सबसे बड़ा डोनर है जिसने भाजपा, बीआरएस औऱ डीएमके के सहित कई बड़ी पार्टियों को 966 करोड़ रुपये दान किए है।

फ्यूचर गेमिंग कंपनी ने TMC को सबसे ज्यादा 540 करोड़ का चंदा दिया है। TMC के अलावा, फ्यूचर गेमिंग कंपनी ने DMK, YSR CONGRESS, BJP और CONGRESS  को डोनेट किया है। फ्यूचर कंपनी ने सिक्किम मुक्ति मोर्चा और डेमोक्रेटिक फ्रंट को भी 10 करोड़ का दान किया है।

फ्यूचर गेमिंग कंपनी ने भाजपा को 1368, टीएसी को 540 करोड़ रुपये, डीएमके को 509 करोड़, वाईएसआर कांग्रेस को 160 करोड़ रुपये और कांग्रेस को 50 करोड़ का दान दिया है। इन सबमें कांग्रेस  को सबसे कम चंदा दिया गया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी को स्पाइजेट और टेक महिंद्रा ने सबसे ज्यादा दान दिया है। रिलाइमस से जुड़ी क्विक सप्लाई ने भाजपा को 395 करोड़ रुपये का दान दिया है। उसके बाद एक और कंपनी ने साल 2021 में 30 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे थे और सभी भाजपा को दान कर दिए थे।

इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा जारी होने के बाद चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि SBI  ने 21 मार्च को पूरा डाटा मुहैया करा दिया है। चुनाव आयोग ने ये डाटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिया है। इलेक्टोरल बॉन्ड के डाटा को 900 से अधिक पन्नों में जारी किया गया है। अब इस डाटा को आम जनता भी देख सकती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त