श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Loksabha Election 2024 : चुनाव की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होगा


चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। लोकसभा चुनाव में 10 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। चुनाव सात चरणों में होगा। वहीं, 4 जून को तय होगा कि कौन देश का प्रधानमंत्री होगा?

विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वह पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराएंगे। वहीं, 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं और 55 लाख ईवीएम हैं।

चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं। करीब 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। 800 डीएम हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर बूथ पर पीने का पानी होगा और बिजली होगी। देश में करीब 97 करोड़ वोटर मतदान करेंगे, जो साढ़े दस लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर तैनात किए जाएंगे।

सीईसी राजीव कुमार ने कहा, “मैं देश में 800 डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से मिला। एसपी, अधिकारियों से मिला और मुझे भरोसा है कि हम निष्पक्ष चुनाव आयोजित कराएंगे।” उन्होंने कहा कि 85 साल के वोटर्स घर से वोट दे सकते हैं। सीईसी ने कहा कि अपराधी बैकग्राउड के उम्मीदवार के बारे में जानकारी देनी होगी।

सीईसी ने कहा कि वोटिंग बूथ में साफ़ सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा। वोटिंग बूथ में मेल/फिमल वाशरूम अनिवार्य होगा। वोटिंग बूथ में पीने के पानी की व्यवस्था होगी। PWD के लिए रैंप होगा और एक व्हीलचेयर भी होगी। वोटिंग बूथ पर एक हेल्प डेस्क भी होगी इसके साथ-साथ वोटिंग बूथ पर लाइट और शेड की व्यवस्था भी होगी। चुनाव में हिंसा को कोई स्थान नहीं है। इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। सीईसी राजीव कुमार ने कहा हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। मुफ्त सौगात बांटने पर नजर होगी।

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि बताना होगा अपराधी बैकग्राउंड के उम्मीदवार को टिकट क्यों दी? इंटरनेशनल बॉर्डर पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। किसी भी राज्य में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे स्टॉफ से काम कराने की इजाजत नहीं होगी। 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल लोकसभा चुनावों में किया जाएगा। देश के सभी एयरपोर्ट पर चुनाव आयोग की नजर होगी। साथ ही पैसा बांटने पर भी नजर रहेगी।

सीईसी ने कहा कि पिछले 11 चुनाव में चुनाव आयोग 3500 करोड़ रुपये जब्त कर चुका है। कहा कि चुनाव कराने को लेकर ECI के सामने 4 चुनौतियां हैं। बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन। उन्होंने कहा कि हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं। लिहाजा इलेक्शन के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को आलोचना करने का अधिकार है। लेकिन, फेक न्यूज फैलाने का अधिकार नहीं होगा। फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि हेलीकॉप्टर लैंडिग की जांच होगी। चार्टर्ड फ्लाइट्स पर भी चुनाव आयोग की नजर रहेगी। हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें। बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग के वॉलेंटियर सहयोग करेंगे।

सीईसी ने कहा कि चुनाव में हिंसा करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होगा। विज्ञापन और खबर में अंतर बताना होगा। सोशल मीडिया पर विरोधियों का अपमान नहीं कर सकते। स्टार प्रचारक की सूची बनाकर रखें। प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल नहीं होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि पार्टियों को निजी अटैक से बचना चाहिए। 26 सीटों पर उप विधानसभाओं में चुनाव होगा। 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इसमें सिकिक्म, उडीसा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। सात चरणों में चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। 4 जून को मतगणना होगी। 4 जून को ही लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

पहला चरण – 19 अप्रैल
दूसरा चरण – 26 अप्रैल
तीसरा चरण – 7 मई
चौथा चरण – 13 मई
पांचवा चरण – 20 मई
छठा चरण – 25 मई
सातवां चरण – 1 जून

ओडिसा में 13 अप्रैल को विधान सभा चुनाव

काउंटिंग : 4 जून को होगी

यूपी में लोकसभा चुनाव

फेस-1 (19 अप्रैल)- 8 सीटों पर

  1. सहारनपुर
  2. कैराना
  3. मुजफ्फरनगर
  4. बिजनौर
  5. नगीना
  6. मुरादाबाद
  7. रामपुर
  8. पीलीभीत

फेस-2 (26 अप्रैल)- 8 सीटों पर

  1. अमरोहा
  2. मेरठ
  3. बागपत
  4. गाजियाबाद
  5. गौतमबुद्धनगर
  6. बुलंदशहर
  7. अलीगढ़
  8. मथुरा

फेस- 3 (7 मई)- 10 सीटों पर

  1. संभल
  2. हाथरस
  3. आगरा
  4. फतेहपुर सिकरी
  5. फिरोजाबाद
  6. मैनपुरी
  7. एटा
  8. बदायूं
  9. आंवला
  10. बरेली

फेस – 4 (13 मई)- 13 सीटों पर

  1. शाहजहांपुर
  2. खेरी
  3. धौरहरा
  4. सीतापुर
  5. हरदोई
  6. मिश्रिख
  7. उन्नाव
  8. फर्रुखाबाद
  9. इटावा
  10. कन्नौज
  11. कानपुर
  12. अकबरपुर
  13. बहराइच

फेस-5 (20 मई)- 14 सीटों पर

  1. मोहनलालगंज
  2. लखनऊ
  3. राय बरेली
  4. अमेठी
  5. जालौन
  6. झांसी
  7. हमीरपुर
  8. बांदा
  9. फतेहपुर
  10. कौशांबी
  11. बाराबंकी
  12. फैजाबाद
  13. कैसरगंज
  14. गोंडा

फेस- 6 ( 25- मई)- 14 सीटों पर

  1. सुल्तानपुर
  2. प्रतापगढ़
  3. फूलपुर
  4. इलाहाबाद
  5. अंबेडकर नगर
  6. श्रावस्ती
  7. डुमरियागंज
  8. बस्ती
  9. संत कबीर नगर
  10. लालगंज
  11. आज़मगढ़
  12. जौनपुर
  13. मछलीशहर
  14. भदोही

फेस-7 (1 जून)- 13 सीटों पर

  1. महाराजगंज
  2. गोरखपुर
  3. कुशीनगर
  4. देवरिया
  5. बांसगांव
  6. घोसी
  7. सलेमपुर
  8. बलिया
  9. गाजीपुर
  10. चंदौली
  11. बनारस
  12. मिर्जापुर
  13. रॉबर्ट्सगंज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा