श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चुनाव आयोग ने बुजुर्गों को दी राहत, 85 वर्ष से अधिक के मतदाता को मिलेगी ये सुविधा

election commission | Uttarakhand | Uttarakhand government| Shreshth uttarakhand

लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने इस बार बुजुर्गों को लिए नियमों में बदलवा किया है। इस बार के चुनाव में 80 वर्ष के अलावा 85 वर्ष से अधिक की उम्र वाले मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा दी गई है। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार कर रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी कि उत्तराखंड में 80 से अधिक आयु वर्ग के एक लाख 54 हजार 259 मतदाता रहते हैं। इसमें से उन्हीं मतदाताओं को मतदान की सुविधा दी जाएगी, जिनकी उम्र 85 वर्ष से अधिक होगी। 85 से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को अपना अनुरोध निर्वाचन कार्यालय को भेजना पड़ता है।

85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को 12 डी फार्म भर कर देना पड़ता है। यह फार्म बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से प्राप्त करना पड़ता है। इसके बाद निर्वाचन कार्यालय से अनुमति लेनी पड़ती है। अनुमति मिलने पर मतदानकर्मी उस बुजुर्ग के घर जाकर वोट डलवाता है। मतदान दल में सात लोग रहते हैं। इन सात लोगों में एक सेक्टर अधिकारी, दो मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक पुलिसकर्मी औऱ एक वाहन चालक शामिल रहता है। इस सारी प्रक्रिया की जानकारी राजनीतिक दलों को भी दी जाती है, ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ज्यादा लोकसभा चुनाव में मतदान स्थल बढ़ गए हैं. 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 11,697 मतदेय स्थल थे। इनकी संख्या लोकसभा चुमाव 2024 में बढ़कर 11,729 हो गई है। ऐसे ही विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता थे। इनकी संख्या अब लोकसभा चुनाव  2024 में अब 82 लाख 43 हजार 423 हो गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को घोषणा करना शुरू कर दिया है. सपा, बसपा, कांग्रेस औऱ बीजेपी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही हैं। वहीं, चुनाव आय़ोग भी चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा