श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जोत सिंह गुनसोला टिहरी से प्रत्याशी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Lok Sabha Election 2024 | Congress | CM Dhami | BJP | Uttarakhand |

कांग्रेस के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने जोत सिंह गुनसोला को शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बात करते हुए जोत सिंह गुनसोला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का उन पर भरोसा जताए जाने पर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वह हरसंभव कोशिश करेंगे कि टिहरी लोकसभा सीट से विजयी हों। कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा बनाए गए घोषणा पत्र को जनता के बीच में ले जाया जाएगा और केंद्र की भाजपा की असफल सरकार के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा। जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। मोदी सरकार गारंटी देने की बात कर रही है। लेकिन, पूर्व में मोदी सरकार द्वारा देश की जनता से किए गए 15 लाख रुपये दिए जाने का वादा, हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा, महंगाई कम करने का वादा आदि को पूरा नहीं कर पाई है।

जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की टिहरी लोकसभा सीट की प्रत्याशी व वर्तमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह द्वारा कभी भी जनता के बीच में आकर काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कई जगह तो माला राज्यलक्ष्मी शाह को कोई जानता तक नहीं है। कहा कि इस बार जनता ने माला राज्यलक्ष्मी शाह को सबक सिखाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और उनके रणनीतिकारों ने 400 पार का नारा देने को लेकर बहुत जल्दबाजी कर दी है, जिसको सार्थक कर पाना खुद भाजपा और उसके सहयोगी दलों के लिए चुनौती है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव में जनता की अदालत में जवाब देना है कि जो वादे उनके द्वारा 2019 के चुनाव के दौरान किए गए थे, वह पूरे क्यों नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान की मोदी सरकार देश में सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करके देश को बांटने का काम कर रही है, जो कांग्रेस किसी भी हाल में नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस बार जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा