श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Loksabha election 2024 : कांग्रेस आज जारी कर सकती है तीसरी लिस्ट

Loksabha Election 2024 | Election Commission | CM Dhami | Congress | BJP |

Loksabha election 2024: कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की 45 सीटों पर चर्चा की जाएगी। मंगलवार को भी बैठक में केवल 40 उम्मीदवारों के नाम तय हुए ,जिनकी सूचना आज जारी की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के मंथन पर कांग्रेस के कई नेता जुटे हैं। मंगलवार को कांग्रेस की सीईसी की बैठक हुई। जहां 11 राज्यों के करीब 85 लोकसभा सीटों की चर्चा की गई, जिसमें 40 सीटों पर सहमति बन पाई। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी इन नामों की आज घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक दो चरणों में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है अभी तक कांग्रेस 82 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। पहली सूची में कांग्रेस की ओर से 39, दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। क्यास लगाए जा रहे हैं कि आज कांग्रेस 40 और नामों की घोषणा कर देगी।

मंगलवार की बैठक में पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के उम्मीदवारों को लेकर भी केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा की है। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) आज दोबारा मध्य प्रदेश की 15, राजस्थान की 15 और गुजरात की 15 सीटों पर मंथन करेगी। कल हुए केंद्रीय चुनाव समिति ने सिक्किम की 18 विधानसभा की सीटों पर बात बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वर्तमान सांसद अधीर रंजन चौधरी और अबू हासिम खान चौधरी को फिर से मैदान में उतार सकती है। अधीर रंजन चौधरी को बहराम पुर तो अबू हासिम खान को मालदा दक्षिण से उतार सकती है। कांग्रेस ने दो सूची में अब तक 82 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। पहली सूची में 39 तो दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। राहुल गांधी को केरल के वायनाड़ से लोकसभी उम्मीदवार बनाया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त