श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कतर से अपने वतन लौटे सौरभ वशिष्ठ से मिले सीएम धामी, कहा मोदी है तो मुमकिन है

saurabh vashishth | pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर से सकुशल अपने वतन भारत लौटे नौ सेना के पूर्व अधिकारी सौरभ वशिष्ठ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को वशिष्ठ के टर्नर रोड स्थित घर पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी खुशी में शरीक हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ की सकुशल रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है। यही नहीं इन सभी सैनिकों की कतर से रिहाई ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का स्पष्ट उदाहरण भी है।

धामी ने कहा कि सौरभ वशिष्ठ लम्बे समय के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर अपने घर वापस लौटे हैं। उनके परिवार के लिये यह अवसर दीपावली से कम नहीं है। सीएम ने इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश वासियों एवं विदेशों में रह रहे प्रवासी सभी भारतीयों को परिवारजन कहते हैं और सभी का परिवार के मुखिया की तरह ध्यान भी रखते हैं। मौत की सजा का सामना कर रहे कतर से लौटे सौरभ वशिष्ठ की सकुशल घर वापसी का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर उनके परिवार के साथ स्वयं उन्हें भी पूरा भरोसा था कि कतर में फंसे सभी 8 भारतीयों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौत के मुंह से जरूर वापस लायेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pitru paksha third day 2024
पितृ पक्ष का आज तीसरा दिन, जानें कैसे करें श्राद्ध
uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला