श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इन बातों का रखें ध्यान

Char Dham Yatra Registration 2024: चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है। उससे पहले, आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।
Char Dham Yatra 2024

Char Dham Yatra Registration: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। श्रद्धालु वेबसाइट के अलावा व्हाट्सएप नंबर, मोबाइल एप और टोल फ्री नंबर के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं। चारधाम में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम शामिल हैं। उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी है। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को अपना नाम, मोबाइल नंबर, यात्रा कर रहे लोगों का ब्योरा और आईडी की जरूरत पड़ेगी।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर होगा। इसके अलावा, व्हाट्सएप नंबर 8394833833 पर Yatra लिखकर मैसेज करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। वहीं, जो लोग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं, उनके लिए टोल फ्री नंबर 01351664 जारी किया गया है। श्रद्धालु Tourist Care Uttarakhand मोबाइल एप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

पिछले साल 74 लाख श्रद्धालुओं ने कराया था रजिस्ट्रेशन

पिछले साल 2023 में चारधाम यात्रा के लिए 74 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कुल 56 लाख लोगों ने चारधामों के दर्शन किए थे। इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

10 मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होगी। आज यानी 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। चारधामा यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए