श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

स्यूंपुरी गांव में घर-घर जाकर मां चंडिका ने पूछी भक्तों की कुशलक्षेम

Chandika Nari Devi

Rudraprayag: तल्लानागपुर पट्टी के नौजूला की आराध्य मां भगवती चंडिका नारी देवी चारों दिशाओं की देवरा यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों पुन: घर देवरा में भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही है। साथ ही ग्रामीणों व ध्या​णियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे रही है। घर देवरा यात्रा में स्यूंपुरी गांव पहुंचंने पर ग्राम प्रधान बीना बर्त्वाल सहित ग्रामीणों ने मां भगवती का स्वागत किया।

यहां, तीन दिवसीय घर देवरा यात्रा पर पहुंचने पर ग्राम प्रधान स्यूपुरी बीना बर्त्वाल ने अपने घर में समस्त ग्रामीणों की कुशलता व मंगल कामना के लिए मां भगवती को भेंट अर्पित की। साथ ही देवी भक्तों के ​लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी की। गांव में तीन दिवसीय प्रवास के प्रथम दिवस ग्रामीणों ने मां चंडिका को सामूहिक अर्ध्य लगाया। इस मौके पर बासी, ढोल एवं दमाऊं की थाप पर देवी के एरवाल ने ब्रह्मपुंज को लेकर अलग-अलग नृत्य किया। विशेष पूजा-अर्चना के साथ अन्य धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के उपरांत मां भगवती चंडिका नारी देवी की महाविद्या पाठ किया गया और देवी को खीर का भोग लगाया गया।

मां भगवती को सांयकालीन आरती के बाद रात्रि विश्राम के लिए विराजमान किया गया। मां भगवती ग्राम सभा स्यूंपुरी में तीन दिवसीय घर देवरा यात्रा के तहत घर-घर भ्रमण कर अपने भक्तों और ध्या​णियों को सुख-समृद्धि एवं वैभव का अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ध्या​णियों ने मां भगवती को भेंट अर्पित कर अपने घर, परिवार की कुशलता की कामना भी की। इस दौरान कई ध्या​णियां भावुक भी हो गईं। तीन दिवसीय घर देवरा यात्रा के दूसरे दिन मां भगवती ने गांव के मुल्या खोला और तीसरे दिन मुल्या बृजवाणा में रात्रि प्रवास किया। इसके उपरांत उपरांत मां भगवती ने सतेरा गांव के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान स्यूंपुरी गांव के ग्रामीण अपनी आराध्य को विदा करने गांव की सीमा तक पहुंचे। इस मौके पर गांव की कई बुजुर्ग महिलाएं नजरों से ओझल होने तक अपनी आराध्य को निहारती रहीं।

बता दें कि 17 मई से 3 जून तक मां चंडिका देवी घर देवरा यात्रा के नौजूला के गांवों का भ्रमण करेगी। इसके उपरांत 4 जून को मां भगवती चंडिका अपने मायके दरम्वाड़ी गांव पहुंचेगी। जहां पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ देवी के मैती अपनी आराध्य को भेंट अर्पित करेंगे। 5 जून को मायके गांव से मां चंडिका नारी देवी अपने मंदिर में पहुंचेगी। 6 जून देवी मलगाणा जायेगी। जिसमें गायत्री श​क्तियों के साथ देवी की रात्रि पूजा की जाएगी। जबकि 7 से 15 जून तक मां चंडिका नारी देवी की बन्याथ होगी। इस दौरान 7 को कुंड गज, जल कलश यात्रा, पंचांग पूजा के साथ महायज्ञ शुरू होगा। इस अनुष्ठान के तहत 8 से 13 जून तक प्रतिदिन गणेश पूजा, पंचांग पूजा, हवन यज्ञ होगा। 14 जून को भव्य जलकलश यात्रा होगी और 15 जून को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ पूर्ण होगा। साथ ही मां चंडिका नारी देवी की सात माह की देवरा यात्रा भी संपन्न हो जाएगी। इसके उपरांत वि​धि-विधान के साथ मां चंडिका नारी देवी अपने मूल मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा