श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Builder Sahni Suicide Case: कोर्ट के बाहर अजय गुप्ता और उसके बहनोई पर फेंकी स्याही

Builder Sahni Suicide Case

Builder Sahni Suicide Case: बिल्डर बाबा साहनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अजय गुप्ता व उसके बहनोई अनिल गुप्ता को आज कोर्ट में पेश किया जाना था। न्यायालय परिसर के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया जब गुप्ता बंधुओं पर स्याही फेंकी गई। बिल्डर साहनी मामले में आज सुनवाई होनी थी, जिसके लिए गुप्ता बंधुओं को कोर्ट परिसर में लाया जा रहा था।

आज बिल्डर बाबा साहनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गुप्ता बंधुओं को आज कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया। जहां न्यायालय परिसर के बाहर सूरज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गुप्ता बंधुओं के विरुद्ध नारे बाजी करते हुए उन पर स्याही फेंक दी, इतना ही नहीं सूरज सेवा दल ने अजय गुप्ता को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।

बिल्डर बाबा साहनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अजय गुप्ता व उसके बहनोई अनिल गुप्ता की जमानत न्यायालय ने नामंजूर कर दी थी। दोनों की जमानत अर्जी पर बचाव और अभियोजन पक्ष में जोरदार बहस हुई थी। इस दौरान बचाव पक्ष के तर्कों को खारिज करते हुए न्यायालय ने जमानत देने से इन्कार कर दिया। बचाव पक्ष ने आरोप लगाए कि अजय गुप्ता बीमार हैं लेकिन जेल में उन्हें मेडिकल सुविधा नहीं दी जा रही है। इस पर न्यायालय ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी।

बाबा साहनी ने रिहायशी बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। साहनी के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर अजय गुप्ता और उसके बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा