श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- ‘CM धामी के तीन साल, बेमिसाल’

Mahendra Bhatt Press Conference

Mahendra Bhatt Press Conference: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के तीन साल गुरूवार को पूरे हो रहे हैं। सरकार के तीन साल पूरे होने पर सीएम धामी ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व, पीएम मोदी और प्रदेश की जनता का आभार जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया है। प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री के 3 साल की उपलब्धियां को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान विधायक, महामंत्री, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के तीन साल पूर्ण होने पर सरकार की सफलता गिनाई।

तीन सालों में सीएम धामी ने उठाए कई क्रान्तिकारी कदम

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़ने का काम किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी कदम उठाए और अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल बने हैं। सीएम ने प्रदेश में जबरन धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार किया, कठोर कानून लेकर आए, लैंड जिहाद पर शिकंजा कसा और दंगा विरोधी कड़ा कानून लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण देने का काम हमारी सरकार ने किया है।

नारी सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं लाई गई। छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की योजनाएं लाई गई। बीजेपी अध्यक्ष ने सीएम धामी की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि G-20 समिट में बड़े स्तर पर एमओयू करार हुए हैं, अभी तक 71 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। होमस्टे बनाने वालों के लिए स्पेशल छूट सरकार ने दी है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई अन्य उपलब्धियां को भी गिनाते हुए सीएम धामी के 3 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया है।

भोले बाबा का केस लड़ेंगे एपी सिंह, कहा- सारे आरोप मनगढ़ंत और झूठे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा
Congress Press Conference
जनहित के मुद्दों को लेकर जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कल से धरना देगी कांग्रेस