श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मनीष के इस्तीफे पर भाजपा की चुटकी, कहा- कांग्रेस की इमारत हो रही जर्जर

Manish Khanduri | Congress Party | CM Dhami | Uttarakhand Government | BJP |

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मनीष खंडूरी के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इमारत जर्जर हो चुकी है और थोड़ी बहुत जो ईंट बची है, वह अब निकल रही है। इसीलिए, अब कांग्रेस का भविष्य क्या है, यह पता लग रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जिन नेताओं के लिए विपक्ष कहता है कि वह चुनाव लड़ेंगे, वह छोर कर जा रहे हैं।

बता दें कि पौड़ी लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मनीष खंडूरी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में उथल-फुथल मच गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि मनीष खंडूरी को हमेशा पार्टी में सम्मान दिया गया। 2019 में उन्हें टिकट भी दिया गया। लेकिन, अब कांग्रेस छोड़ने की खबर सामने आई है।

करन माहरा ने कहा कि यह खबर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें मिली। हालांकि, अभी कोई भी औपचारिक त्यागपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मनीष खंडूरी से बात करने की कोशिश की थी। लेकिन, फोन नहीं लगा। उन्होंने कहा कि कई बार व्यक्तिगत दबाव भी होता है। क्योंकि उनके पिता भाजपा से मुख्यमंत्री रहे हैं और बहन ऋतु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष हैं। इसलिए, यह भी कारण हो सकता है। हालांकि, अगर कोई व्यक्तिगत कारण हो तो वह उनकी जानकारी में नहीं है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा