श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

Anganwadi Workers Protest | Uttarakhand Government | Anganwadi Workers Rally |

उत्तराखंड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का रोष कम नहीं हो रहा है। मांगों को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और रैली निकाली जा रही है। रुड़की में शनिवार को काफी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर रैली निकाली थी। वहीं, बुधवार को एक बार फिर रूड़की के नगर निगम चौक पर ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं एकत्रित हुईं। इसके बाद नगर निगम चौक से तहसील परिसर स्थित जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाल कर अपना रोष जताया। यही नहीं सभी ने जमकर नारेबाजी की।

उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी ने कहा कि पिछले लंबे समय से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख रही हैं। लेकिन, सरकार की बेरुखी के चलते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिल्ली पुलिस द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी तो इस बार लोकसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा