श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूकेडी नेता के कार में युवक ने लगाई आग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Car Fire | CCTV | UKD Leader

उत्तरी हरिद्वार में घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा देने का मामला सामने आया है। कार में आग लगाने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार में आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार यूकेडी के नेता सुमित अरोड़ा की है। कार के मालिक ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के यूकेडी एवं व्यापारी नेता सुमित अरोड़ा के घर के सामने खड़ी उनकी कार में एक युवक ने आग लगा दी। पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सुमित अरोड़ा ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर खड़खड़ी निवासी युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह बताया जा रहा है कि कार में रंजिश के चलते आग लगाई गई है।

सत्यम विहार भूपतवाला निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीती रात घर के बाहर खड़ी उनकी कार में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे कार पूरी तरह जल गयी। आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे, जिससे बड़ी घटना हो सकती थी। सुमित अरोड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उन्हें अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे वह और उनका परिवार काफी डरा हुआ है। सुमित अरोड़ा ने बताया कि युवक नशे का आदी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा